फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Railway employee commits suicide after quarrel with his wife

Raebareli News: पत्नी से झगड़े के बाद रेलकर्मी ने की खुदकुशी

Sat, 02 Aug 2025 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Railway employee commits suicide after quarrel with his wife
रेलकर्मी की फाइल फोटो।
रायबरेली। पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक रेलकर्मी रवि यादव (30) ने शुक्रवार सुबह फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। रेलकर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मांं की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिव गुलामराय मजरे अरखा गांव निवासी रवि ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर गैंगमेन के पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी विनीता व ढाई साल के पुत्र वीर के साथ एनटीपीसी के पास पूरे अमिलहा मजरे ऊंचाहार देहात में किराये का कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार सुबह दंपती बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि मारपीट के डर से पत्नी ने बाहर से कमरा बंद कर लिया और पुलिस को फोन करने लगी। इस बीच रवि कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर लटक गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी ने दरवाजा खोला। इस दौरान रवि का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख पत्नी चीखने लगी। रवि की मां बिट्टन देवी ने आरोप लगाया कि बहू और उसके दो भाइयों जगतपुर निवासी धीरेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी की है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली-बहू ने छीन लिया बेटा

घरेलू विवाद के चलते रवि अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर एक माह पहले ही किराये के मकान में रहने आया था। वह एक तरफ पत्नी व बच्चे दो दूसरी तरफ माता-पिता की जिम्मेदारी के बीच जूझ रहा था। नौकरी व आर्थिक मजबूती के बावजूद उसके जीवन में शांति नहीं थी। मां का कहना है कि बहू ने उनसे उनका बेटा छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed