फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Railway crossing

अंडर पास में भरा पानी, जान हथेली पर रखकर मानव रहित क्रासिंग से निकल रहे लोग

Fri, 01 Jan 2021 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Railway crossing
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक बारारा बुजुर्ग हाल्ट पर बने अंडर ग्राउंड पुल पर पानी भरा होने से 10 हजार लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक तो मानव रहित क्रासिंग से निकल जाते हैं मगर चौपहिया वाहन चालकों को आठ किलोमीटर का चक्कर लगा कर निकलना पड़ता है। क्षेत्रीय निवासियों ने कई बार इसकी शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मुराईबाग से ऊंचाहार जाने वाले राजमार्ग से बरारा बुजुर्ग चौराहे के पास से संपर्क मार्ग निकला है। यहीं रेलवे लाइन का पानी भरा है। यहां पर ऊपर से टीनशेड तो हैं, लेकिन किनारे खुला होने के कारण पानी पुल के अंदर भर जाता है। जलनिकासी की सुविधा न होने पिछले कई महीनों से पानी भरा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से रसूलपुर धरावां, रामपुर, नजरी का पुरवा, मटियारा, सेलरहा, गोड़ा, नारायनपुर बन्ना, पूरी तौधकल सिंह, धीरनपुर, गुरदीन का पुरवा, नेवलगंज आदि गांव के करीब 10 हजार लोग लोग आते-जाते हैं। पुल के अंदर पानी भरा होने से लोगों को इसके ऊपर से गुजरना पड़ता है। वहीं चार पहिया वाहनों को राजमार्ग तक पहुंचने के लिए पूरे गोसाई, नारेपर की गढ़ी से होकर निकलना पड़ता है। इससे करीब आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के रामसिंह यादव, अखिलेश कुमार, मनीष तिवारी, आशीष तिवारी व जगदेव प्रसाद साहू ने बताया कि बरसात में टीनशेड के किनारे से पानी भर जाता है। अगर किनारे भी टीनशेड लगी हो तो समस्या खत्म हो जाएगी। जलालपुर धई के स्टेशन मास्टर रमेशचंद्र ने बताया कि हमारा काम रेल संचालन का है। इसके लिए अलग विभाग है। संबंधित अधिकारियों से बात करके समस्या दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed