फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rail coach factory welfare inspector dies

रेल कोच कारखाने के वेलफेयर इंस्पेक्टर की मौत

Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rail coach factory welfare inspector dies
लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) के वेलफेयर इंस्पेक्टर की कपूरथला की ड्यूटी पूरी करके वापस लौटते समय तबीयत खराब हो गई। कोतवाली पुलिस की सूचना पर आरेडिका की एंबुलेंस से उन्हें तत्काल जिला अस्प्ताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उनकी मौत से गुस्साए कारखाने के कर्मचारियों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। पीसीपीओ पर पर्सनल विभाग के कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जीएम को ज्ञापन सौंपा। जीएम के आश्वासन पर नाराज कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौट गए।
विज्ञापन

आरेडिका के पर्सनल विभाग में वेलफेयर इंस्पेक्टर पद पर तैनात लखनऊ के सिंगार नगर के मूल निवासी आनंद पांडे (44) दो सितंबर को ड्यूटी लग जाने पर कपूरथला गए थे। वह रविवार को वहां से लौट रहे थे। बछरावां से लालगंज के बीच बस में ही उनकी तबियत खराब हो गई। कंडेक्टर ने उन्हें कोतवाली के सामने उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सूचना देने पर कारखाने की एंबुलेंस उन्हें अपने अस्पताल लाई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
आनंद पांडे की मौत से गुस्साए कारखाने के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह कामकाज बंद कर प्रशासनिक भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। कहा कि पीसीपीओ की प्रताड़ना के कारण ही आनंद की मौत हुई है। उनकी तबियत खराब होने के बावजूद उन्हें पीसीपीओ ने कपूरथला भेज दिया था। दोपहर तक प्रदर्शन चलता रहा।
इसके बाद जीएम के बुलाने पर कर्मचारी नेता उनसे मिलने गए। जीएम के उचित कार्रवाई करने के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हो गए और काम पर वापस लौट गए। जीएम से मिलने गए कर्मचारी नेताओं में रेल कोच फैक्ट्री मेंस यूनियन के रोहित मिश्रा, राकेश तिवारी व सुशील गुप्ता आदि शामिल रहे।

पीआरओ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि आनंद पांडे की मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रशासनिक भवन पर नाराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। पीसीपीओ की ओर से कर्मचारियों को प्रताड़ित किए जाने की कोई सूचना जीएम को नहीं थी। जीएम से मिलकर बातचीत करने के बाद कर्मचारी शांत हो गए। मृतक के परिवार की नियमानुसार पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed