फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raids on medical stores

मेडिकल स्टोरों पर छापे

Fri, 04 Dec 2015 11:14 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानों से संदिग्ध दो दवाओं के नमूने भरे। खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दी गई। छापे के दौरान दुकानों पर फार्मासिस्ट न मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार के निर्देश पर मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने गुरुवार से संघन अभियान शुरू किया है। पहले दिन शहर में जिला अस्पताल चौराहा स्थित दवा की दुकानों पर छापेमारी करने के बाद शुक्रवार को सलोन कस्बे में दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


नवीन मेडिकल स्टोर व हरी मेडिकल स्टोर से एक-एक दवा का नमूना भरा। दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। क्रय-विक्रय दस्तावेजों का रखरखाव ठीक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपायरी दवाएं अलग रखने की व्यवस्था तो मिली, लेकिन डिब्बे पर कुछ लिखा नहीं था। मामले में दोनों मेडिकल स्टोर के संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।


उधर टीम के पहुंचते ही मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद करके भाग गए। मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दुकानें बंद करके भागे मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed