फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ?

हर गतिविधि पर रही नजर, शांतिपूर्ण ढंग से बीत गया दिन

Fri, 10 Jun 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
?
मस्जिद के बाहर तैनात एसडीएम आशाराम वर्मा व सीओ। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कानपुर में हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जिले में सुरक्षा के चौक-चौबंद इंतजाम रहे। हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रही।
विज्ञापन

यही वजह रही कि शांतिपूर्ण ढंग से दिन बीत गया। डीएम-एसपी ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लेकर लोगों से बात करके भाईचारा बनाने का आह्वान किया।
कानपुर में हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। इसको लेकर पहले ही सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट किया गया था। शहर में 17 प्वाइंट को संवेदनशील चिह्नित किया गया था। जहां पर दरोगा, सिपाहियों के साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
कहारों का अड्डा, गुलाब रोड, खिन्नीतल्ला, तकिया, बड़ी घोसियाना, गुलाब रोड, अहियारायपुर, जोशियाना पुल आदि इलाके मुस्लिम बाहुल्य माने जाते हैं। इन इलाकों पर सुरक्षा के खास प्रबंध रहे। स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रखी थी।
विज्ञापन

सीओ सदर वंदना सिंह, सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह के अलावा एसओजी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाला। डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी शहर के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। साथ ही लोगों से भाईचारा बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों के कस्बा स्थित धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम रहे।
मुस्लिम दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
ऊंचाहार। कानपुर में हुई हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर कस्बे में भी स्थानीय पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। कस्बे की सभी मस्जिदों में सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नमाज शुरू होने के पहले एसडीएम राजेश कुमार, सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाल शिवशंकर सिंह भी कस्बे में पहुंचे। खरौली रोड स्थित मस्जिद बहार, मदीना के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, नुपूर शर्मा की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया।

धमकी भरा पोस्ट करके माहौल खराब करने की कोशिश
सलोन। सोशल मीडिया पर रायबरेली के एक युवक ने सलोन कस्बे के रहने वाले वाले युवक को धमकी भरा पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को सलोन कस्बे पहुंचकर पीड़ित युवक से मामले की जानकारी हासिल की। जुमे की नमाज से पूर्व नमाजियों से पुलिस अधीक्षक ने वार्तालाप की। गुरुवार शाम रायबरेली के एक युवक ने फेसबुक अकाउंट से सलोन क्षेत्र के रहने वाले युवक को धमकी भरा पोस्ट वायरल कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया। जानकारी डीएम और एसपी को हुई तो दोनों अधिकारी शुक्रवार को पीड़ित युवक से मिले और पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल करते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद शांति व्यवस्था की दृष्टि से सलोन कस्बे की मस्जिदों में जाकर नमाजियों से वार्तालाप कर नगर के माहौल के बारे में हालचाल जाना। कस्बे के असरफ मेवाती ने डीएम-एसपी को बताया कि सलोन नगर में कभी भी दोनो धर्मों के बीच गिला-शिकवा जैसी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed