फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rahul Gandhi's effigy burnt

राहुल गांधी का फूंका पुतला

Mon, 01 Feb 2016 12:01 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's effigy burnt
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अमेठी सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर उनका फूतला फूंका।
विज्ञापन


सभी ने कहा कि विश्वविद्यालय को राजनीतिक अखाड़ा बनाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी में आत्महत्या के लिए छात्र को उकसाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जल्द आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला संयोजक अंकुर गुप्ता की अगुवाई में रविवार को कार्यकर्ता शहीद चौक पहुंचे। नाराजगी जताते हुए अमेठी सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका।

कहा कि राहुल गांधी जाति धर्म को आधार बनाकर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, जिससे शिक्षा का वातावरण दूषित हो रहा है।

प्रदेश सहमंत्री अनुराग शुक्ला, नीलेश सचान ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से यूनिवर्सिटी के माहौल को खराब किया जा रहा है। इसका परिषद हर स्तर पर विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर महामंत्री शुभम पाठक, आलोक द्विवेदी, सुशील यादव, अंकुर गुप्ता ने भी राहुल गांधी की ओछी राजनीति पर नाराजगी जताई।

कहा कि ऐसे लोगों की गलत हरकतों से शिक्षा और देश का माहौल खराब हो रहा है। इस मौके पर राहुल अवस्थी, राजवीर सिंह, आकाश मौर्य, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed