फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Kanpur Intercity train engine collides with a bike lying on the railway track, train halted for 30

रायबरेली : रेलवे ट्रैक पर पड़ी बाइक से टकराया कानपुर इंटरसिटी का इंजन, 30 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Tue, 18 Nov 2025 09:19 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 18 Nov 2025 09:19 PM IST
सार

स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच आरपीएफ कर रही है। ट्रेन ऊंचाहार में रोक कर जांच की गई है।

विज्ञापन
Raebareli: Kanpur Intercity train engine collides with a bike lying on the railway track, train halted for 30
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इलेक्ट्रिक इंजन मंगलवार की शाम अरखा व परियावां स्टेशन के बीच रेल लाइन पर पड़ी एक बाइक से टकरा गया। घटना के समय ट्रेन कानपुर जा रही थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और घटना की सूचना स्टेशन को दी। आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। 
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन लगभग 30 मिनट घटनास्थल पर ही खड़ी रही। जबकि प्रयागराज जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर रोकना पडा। बाइक ट्रेन पलटाने की नियत से रखी गई या रेल लाइन पार करते समय ट्रेन पहुंचने से हादसा हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कानपुर व प्रयागराज के बीच प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चक्कर लगाती है। मंगलवार की शाम ट्रेन प्रयागराज संगम से कानपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार ऊंचाहार प्रयागराज रेलखंड पर किमी. 64 के पास एक बाइक रेल लाइन पर पड़ी थी। ट्रेन वहां पहुंची तो बाइक पर लोको पायलट की नजर पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई लेकिन तब तक इंजन बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और ट्रेन के इंजन में भी नुकसान पहुंचा। आधे घंटे बाद ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पहुंची तो उसके इंजन की जांच की गई। लगभग 10 मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। इसके बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस रवाना की गई।

स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच आरपीएफ कर रही है। ट्रेन ऊंचाहार में रोक कर जांच की गई है। वहीं आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाइक किसकी है और रेल लाइन पर कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

झांसी स्टेशन पर मरम्मत से दो गाड़िया रद्द, पांच का बदला रूट
झांसी स्टेशन पर मरम्मत के चलते लखनऊ होकर जाने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। इनमें दो गाड़ियां निरस्त की गई हैं और पांच का रूट बदला गया है। हुबली से योगनगर ऋषिकेश तक चलने वाली ट्रेन संख्या 07363 24 नवंबर से 5 जनवरी तक और गाड़ी संख्या 07364 योगनगर ऋषिकेश से हुबली जाने वाली ट्रेन 27 नवंबर से 8 जनवरी तक निरस्त रहेगी।


जो गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी, उनमें गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी 25 नवंबर से 8 जनवरी और गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर 24 नवंबर से 5 जनवरी तक और गाड़ी संख्या 06530 गोमतीनगर-बेंगलूरू 28 नवंबर से 2 जनवरी तक बदले रूट से चलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशू शेखर उपाध्याय ने कहा यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे के टोल फ्री नंबर पर 139 पर जानकारी कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed