Raebareli: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा हड़कंप
ऊंचाहार के एक गांव में चार साल के बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई। बच्चा सोमवार की दोपहर दरवाजे पर गड्ढे में भरे पानी की तरफ चला गया और उसमें गिर कर डूब गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के ऊंचाहार के डिहवा मजरे कंदरावां गांव में चार वर्षीय आर्यन सोमवार को दरवाजे पर बने गड्ढे में डूब गया। पानी अधिक होने के चलते वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई। परिजनों को दो घंटे बाद हादसे की जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत से बेहाल परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
गांव निवासी उमेश कुमार पेशे से मजदूर हैं। वह इस समय राजस्थान में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गये हैं। घर पर उनकी पत्नी शीला व तीन बेटे आयुष, अर्पित व आर्यन रहते हैं। सोमवार की दोपहर उनका छोटा बेटा आर्यन (4) घर के पास खेल रहा था। उनकी पत्नी घरेलू कार्य में व्यस्त थी।
ये भी पढ़ें - फिर पलटा मौसम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन; बूंदाबांदी संग कोहरा...इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
ये भी पढ़ें - प्राथमिक शिक्षकों के समायोजन -3 में आगे कार्यवाही पर 17 फरवरी तक बढ़ी रोक, होगी फाइनल सुनवाई
इस दौरान आर्यन दरवाजे पर गड्ढें में भरे पानी की तरफ चला गया और उसमें गिर कर डूब गया। लगभग दो घंटे बाद उसका शव पानी से ऊपर आया तो घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद गांववालों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.