{"_id":"68a43f898dd240f3ab0848ed","slug":"raebareli-angry-with-the-death-of-the-pregnant-woman-the-family-members-created-a-ruckus-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Tue, 19 Aug 2025 02:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:40 PM IST
सार
रायबरेली के बछरावां में परिजनों अस्पताल के सामने प्रसूता का शव रखकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन
हंगामे की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के बछरावां कस्बे के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की गलत ढंग से ऑपरेशन कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया वहां पर उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने मृतका का शव रखकर कर लगभग छह घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
शिवगढ़ के अलौलापुर मजरे तौली गांव के रहने वाले अजय कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बीती 15 अगस्त को उनके छोटे भाई आशीष कुमार की पत्नी ममता उर्फ पूजा (23) जो की 9 माह की गर्भवती थी। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुरौना महाराजगंज लेकर गए, वहां से उसे बछरावां कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल की गाड़ी मंगवाकर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर ने ममता का लापरवाही से सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया, जिससे ममता की हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत दूसरे निजी हॉस्पिटल भेज दिया लेकिन वहां हॉस्पिटल प्रबंधन ने भर्ती नहीं किया तो फिर वहां से ममता को क्वीन मेरी अस्पताल लखनऊ ले गए, जहां इलाज से पहले ममता की मौत हो गई।
विज्ञापन
अजय कुमार का आरोप है कि उनके भाई की पत्नी ममता की मौत हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से हुई है। इस बारे में थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रावाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन