{"_id":"84beb85134c12aaf74e38466d249043f","slug":"putting-at-risk-the-lives-of-people-going-through-the-bamboo-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल बांस के पुल से गुजर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डाल बांस के पुल से गुजर रहे लोग
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के असहन जगतपुर गांव के पास प्रतापगढ़ ड्रेन पर बना पुल एक सप्ताह पहले टूट गया था। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। अफसरों ने जब इसे गंभीरता से नहीं लिया तो ग्रामीणों ने खुद ही बांस का पुल बनाकर अपनी समस्याओं का अस्थाई हल खोज निकाला।
बांस के पुल से होकर निकलना जोखिम भरा है। हालांकि बाइक व चार पहिया वाहन सवारों को अब भी 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
बांदा-बहराइच राजमार्ग से निकले तिलेंडा-हलोर मार्ग पर प्रतापगढ़ ड्रेन पर बना पुल एक सप्ताह पहले ओवरलोड ट्रक के गुजरने से टूट गया था। इससे आवागमन ठप हो गया था। अफसर आए जरूर, लेकिन चेतावनी बोर्ड लगा चलते बने।
इस पुल के टूटने से रघुनाथ खेड़ा, असहन जगतपुर, राजा का पुरवा, रुद्रपुर, गण्ेाशपुर, पड़ीरा, हसवां, ओसाह, रामपुर टिकरा सहित एक दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों के लोगों को बछरावां और जिला मुख्यालय आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को 20 किमी. का चक्कर लगाना पड़ता था। इससे निपटने के लिए रवींद्र कुमार, जयचंद्र, आरिफ, श्रीकांत, नवीन, शिवराम, राकेश कुमार बताया कि बांस का पुल बनाया गया है।
इससे पैदल निकल जाते हैं, लेकिन बाइक व चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं को पुल से आने-जाने में आसानी हो गई है। सभी ने डीएम से पक्का पुल के निर्माण की मांग की।
महराजगंज एसडीएम मोतीलाल यादव ने बताया कि मामला जानकारी में है। संबंधित विभाग से पुल बनवाने के संबंध में बात की जाएगी।