फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Purchase wheat at 82 purchasing centers from today

82 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद आज से

Wed, 31 Mar 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Purchase wheat at 82 purchasing centers from today
रायबरेली। जिले में गुरुवार से आधी अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं खरीद शुरू होगी। न तो केंद्रों पर बैनर लगाए गए हैं और न ही गेहूं खरीद के लिए कोई प्रचार-प्रसार किया गया। खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाने में अधिकारी गंभीर नहीं है। जिले में इस बार करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर किसानों ने गेहूं की फसल की बोवाई की है। किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई का कार्य शुरू करा दिया है। इस बार एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद की जानी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से गेहूं खरीद की तैयारियों को पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस बार 82 क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल होगी। केंद्र प्रभारियों को समय से केंद्रों पर पहुंचकर तौल कराने के लिए कहा गया है। वहीं खरीद व्यवस्था के नाम पर खानापूरी की गई है। केंद्रों पर बैनर तक नहीं लगवाए गए हैं। प्रचार-प्रसार न होने से किसानों को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल का कहना है कि गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक अप्रैल से 82 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed