फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Punjab Mail halted due to pressure problem

Raebareli News: प्रेशर में खराबी से रुकी पंजाब मेल

Fri, 25 Jul 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Punjab Mail halted due to pressure problem
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के बछरावां रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल प्रेशर में खराबी की वजह से खड़ी हो गई। सिग्नल होने के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो स्टेशन के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। करीब 15 मिनट बाद खराबी दूर हुई तो ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी में ट्रेन के देर तक रुके रहने के कारण यात्री परेशान हो गए। ज्यादातर यात्री तो प्लेटफॉर्म पर टहलने लगे या फिर पानी की तलाश में भटकते नजर आए। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल करीब 11:50 बजे बछरावां स्टेशन पहुंची। एक मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना होना था। इसके लिए सिग्नल भी दे दिया गया, लेकिन ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन


स्टेशन के अधिकारी से दौड़े और जानकारी की तो पता चला कि इंजन में दिक्कत की वजह से प्रेशर डाउन हो गया है। लोको पायलट और स्टेशन के अफसरों ने खराबी दूर करने का प्रयास किया। करीब 15 मिनट बाद खराबी दूर हुई तो यह ट्रेन 12:05 बजे रवाना की गई। ट्रेन रुकी रहने से यात्री परेशान हुए। इधर-उधर टहल कर समय बिताया। ट्रेन चली तो राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सोहन, राजन, महेश, सुनील ने बताया कि जब कुछ देर ट्रेन नहीं चली तो वे लोग कोच से बाहर आए। कई यात्री तो गर्मी से राहत पाने और प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में भटकते रहे। यात्री सोहनलाल ने बताया कि उनके पांच वर्षीय बेटे दिव्यांश की हालत बिगड़ी और उल्टियां होने लगी। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रेशर डाउन होने से ट्रेन नहीं चल सकी। कुछ ही देर में खराबी दूर कर ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed