फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   puja

कार्तिक पूर्णिमा पर रोडवेज की 60 बसें लोगों को कराएंगी नहान

Sat, 05 Nov 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
puja
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार रोडवेज की 60 बसें श्रद्धालुओं को गंगा स्नान कराएंगी। अबकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवारी बैठाने पर पाबंदी है। बसों की व्यवस्था होेने से गंगा घाटों तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम विभिन्न स्थलों से सात नवंबर से बसों का संचालन कराएगा। शहर के साथ ही सेहंगों, तिलोई, हैदरगढ़, भोजपुर आदि स्थानों से बसें चलेंगी। इसके लिए डलमऊ के सरायं दिलावरपुर गांव के पास अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में सबसे बड़ा मेला लगता है। यह मेला कई दिनों तक चलता है। गंगा में डुबकी लगाने के लिए डलमऊ घाट पर अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं। जिले के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, फतेहपुर आदि जिलों के लोग भी यहां गंगा स्नान के लिए आते हैं। भीड़ बढ़ने से मेले में पहुंचने में लोगों को परेशानी होती है। समस्या को देखते हुए परिवहन निगम ने इस बार कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बसों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए इस बार परिवहन निगम ने 60 बसें लगाई हैं। 10 बसों को रिजर्व में रखा है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी ये बसें संचालित कराई जाएंगी। सेहंगो-बछरावां-रायबरेली होते ही बस डलमऊ पहुंचेगी।
इसके अलावा तिलोई से चलने वाली बसें भी कई कस्बों से होते हुए डलमऊ पहुंचेगी। बाराबंकी के हैदरगढ़ से भी कई बसों लगाई गईं हैं। जिले के भोजपुर, परशदेपुर सहित अन्य स्थानों से भी बसों का संचालन करके लोगों को डलमऊ गंगाघाट तक पहुंचाया जाएगा।
सभी बसें डलमऊ से पहले सरायं दिलावर गांव के पास बनने वाले अस्थायी बस स्टेशन तक पहुंचेंगी। यहां से गंगा स्नान के बाद लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया भी जाएगा। लोगों को डलमऊ जाने और लाने में समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसी कारण इस बार बसों की संख्या बढ़ाई गई है। कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के लिए 60 बसें लगाई गईं हैं। डलमऊ से पहले सरायं दिलावर गांव के पास अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाएगा। तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। लोगों को गंगा स्नान में इस बार परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
आदित्य प्रकाश, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed