फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   puja

कोरोना महामारी से समाज की रक्षा के लिए महामृत्युंजय हवन

Wed, 19 May 2021 08:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
puja
रायबरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान शोध संस्थान (एम्स) मुंशीगंज स्थित हनुमान मंदिर में कोविड-19 महामारी से लोगों की रक्षा के लिए महामृत्युंजय हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें लोगों ने न सिर्फ आहुतियां डालीं, बल्कि कोरोना महामारी से सभी की रक्षा के लिए कामना की। इस दौरान अस्पताल में भर्ती रोगियों को भोजन वितरित किया गया। सभी ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के विद्वान पहुंचकर हवन पूजन की तैयारियों को पूरा कराया। इसके बाद महामृत्युंजय जप के बाद आरती हुई। विद्वानों ने हवन से होने वाले फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, विभाग प्रचारक अवधेश ने कहा कि हवन से वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण कम होता है। डॉ रवि प्रताप सिंह कहा कि हवन से निकलने वाले धुएं में फार्मिक एल्डिहाइड नामक गैस उत्पन्न होती है, जिससे खतरनाक बैक्टीरिया और जीवाणु मरते हैं। इससे वायुमंडल शुद्ध होता है। वैज्ञानिकों ने भी इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने आह्वान किया जिन परिवारों में कोविड-19 हैं वे अपने घरों में हवन अवश्य कराएं। इस दौरान आरएसएस के विभाग सेवा गयाप्रसाद ने बताया कोविड-3 हॉस्पिटल भर्ती मरीजों को भोजन वितरित किया।
कहा कि यहां पर प्रतिदिन भोजनों वितरित किया जाता है। इस मौके पर शिवकुमार, मोहित अग्रवाल, अनुभव कक्कड़, अरविंद श्रीवास्तव, शशिकांत शुक्ला, अभिषेक वर्मा ने हवन में आहुति डाली।
औषधि हवन लेकर किया जागरूक, किया सैनिटाइज
परशदेपुर। नगर पंचायत नसीराबाद कस्बे में बुधवार को विहिप बजरंगदल व स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए औषधि हवन सामग्री के धुएं से थाना सहित कस्बे में भ्रमण किया।

हवन के धुएं के बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा कस्बे व थाने में सैनिटाइज किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से चल रहे मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं ने औषधि युक्त हवन सामग्री के धुएं से नसीराबाद थाना, परशदेपुर कस्बा व भोलागंज सहित अन्य स्थानों पर सैनिटाइज किया गया। अक्षय शास्त्री ने बताया इस तरह के हवन लोगों को अपने घरों में भी कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed