फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

Raebareli News: पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका, भाजपा नेता के कपड़ों में लगी आग

Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली/परशदेपुर। पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपाइयों ने शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंक। इस दौरान भाजपा नेता एवं मीडिया प्रभारी विजय उर्फ गुड्डू बाजपेयी के कपड़ों में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि आग बुझा दी गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल की अगुवाई में कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुपर मार्केट में एकत्र हुए। सभी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी पर नाराजगी जताई और उनका पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान भाजपा नेता के कपड़ों में आग लग गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगाें ने आग बुझाई।
विज्ञापन

उधर, परशदेपुर कस्बे के साकेत नगर चौराहे पर ओम प्रकाश मौर्य, सीपी श्रीवास्तव की अगुवाई में पाक के विदेश मंत्री का पुतला फूंका गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पाकिस्तान की बौखलाहट का ही नतीजा है कि वहां के नेता अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे रहे हैं। इस मौके पर कुंवर प्रताप सिंह, संदीप मोदनवाल, रज्जन पांडेय, सुधीर मिश्रा, चंदन मोदनवाल, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed