फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

रेल कर्मी मुखर, निजीकरण का किया विरोध, चक्का जाम की चेतावनी

Thu, 08 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। निजीकरण एवं निगमीकरण को लेकर रेलवे कर्मचारी आक्रोशित हैं। इस मुद्दे को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को एक बार फिर आवाज उठाई गई। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने काला दिवस मनाया। सभी रेलवे कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर ड्यूटी की तो भोजनावकाश में जोरदार प्रदर्शन किया। रेल का चक्का जाम किए जाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। एनआरएमयू के सहायक मंडल मंत्री सुधीर तिवारी, शाखा अध्यक्ष जावेद मसूद और शाखा मंत्री देव कुमार के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने आर्डिनेंस फैक्टरी के निगमीकरण एवं निजीकरण के विरोध में काला दिवस मनाया। काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन

भोजनावकाश में यूनियन पदाधिकारियों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर जुटे रेलवे कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सहायक मंडल मंत्री ने कहा कि सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। समय रहते अगर सरकार संवेदनशील नहीं हुई तो कर्मचारी रेल का चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी में कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर ट्रेनों को दौड़ाने का काम किया। उनको समस्त लाभों से वंचित रखना अन्याय है। शाखा मंत्री ने सभी साथियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर रवि रंजन कुमार, टी. इस्लाम, निर्मला वाजपेयी, अल्ताफ अहमद, जगदेई, पूजा कुमारी, आशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed