{"_id":"60a3d2798ebc3e8dbc0f5203","slug":"protest-raibaraily-news-lko578542752","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों से हो रही वसूली से नाराज भाजपा नेता ने प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ खोला मोर्चा, जांच के लिए गठित हुई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों से हो रही वसूली से नाराज भाजपा नेता ने प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ खोला मोर्चा, जांच के लिए गठित हुई टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोविड मरीजों से अवैध वसूली के खिलाफ आंदोलित भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने सोमवार को वृतांता हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
इस दौरान भाजपा नेता ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के लिए डीएम को पत्र भी दिया। सभी ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर, सीएमओ ने वृतांता हॉस्पिटल के खिलाफ मिली शिकायतों पर एक जांच टीम गठित कर दी है।
भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय की अगुवाई में अरविंद पांडेय, राजेंद्र वाजपेयी, विनय कुमार, शिव ओम त्रिपाठी, दीपू तिवारी, सौरभ मिश्र आदि सोमवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना है कि वृतांता हॉस्पिटल में कोविड मरीजों से मनमानी वसूली की जा रही है। सोमवार को सभी ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय रहा।
सुबह 11 बजे एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, सीओ सदर महिपाल पाठक, कोतवाल अतुल सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम-सीओ ने आमरण अनशन पर बैठै भाजपा नेता व उनके समर्थकों से बात की और उन्हें तीन दिन के अंदर मजिस्ट्रेटी जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। सीओ ने केला खिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया।
भाजपा नेता का कहना है कि कोविड मरीजों के साथ मनमानी की जा रही है। उनसे वसूली की जा रही है। यदि मामले में तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो फिर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है। जांच टीम को जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वृतांता हॉस्पिटल के खिलाफ जांच टीम बना दी गई है। टीम को तत्काल जांच पूरी करके जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।