{"_id":"60a3d2768ebc3e374f05d587","slug":"protest-raibaraily-news-lko578539662","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में किशोरी को बताया गर्भवती, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में किशोरी को बताया गर्भवती, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पुलिस लाइंस स्थित श्री डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर मंगलवार को लोगों ने हंगामा करके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में किशोरी को गलती से गर्भवती बता दिया गया। पीड़िता ने कोतवाली में संचालक के खिलाफ तहरीर भी दी है। पुलिस ने पड़ताल कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा निवासी किशोरी ने पेट में दर्द होने पर पुलिस लाइंस स्थित श्री डायग्नोस्टिक सेंटर अल्ट्रासाउंड जाकर जांच कराई गई थी। किशोरी का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उसे गर्भवती बता दिया गया।
दूसरे सेंटर पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट नार्मल आई। इससे नाराज किशोरी और उसके परिवारीजनों ने हंगामा कर संचालक पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची इंदिरा नगर चौकी पुलिस से भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज निखिलेश का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। उधर, श्री डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ.एसएन सिंह का कहना है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में संदेह जताया गया था।
सही जानकारी के लिए किशोरी की टीवीएस जांच कराने को कहा गया था। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज उनसे कुछ चिढ़े हुए हैं, इसलिए वह मामले को तूल दे रहे हैं। इसकी शिकायत वह आला अधिकारियों से करेंगे।