फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, थाने ले जाए गए

Fri, 22 Jan 2021 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
protest
लालगंज में कोतवाली में बैठाए गए किसान यूनियन कार्यकर्ता। - फोटो : RAIBARAILY
लालगंज (रायबरेली)। भारतीय किसान यूनियन के 23 जनवरी को प्रस्तावित लखनऊ में राजभवन घेराव के लिए धरने में शामिल होने जा रहे यूनियन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बहादुरगंज मोड़ के निकट रोक लिया। सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने ले आइ।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के एक दर्जन कार्यकर्ता अलग-अलग तीन वाहनों से लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें बहादुरगंज मोड़ पर बड़े नहर के निकट रोक लिया।
विज्ञापन

राम मनोहर पाल, शिवमोहन पासवान, उदयभान, हीरालाल, अशोक कुमार, तारावती, बिटूला, उमेश मिश्रा सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने ले आई। देर शाम तक उन्हें थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ किसान विरोधी कानूनों की वापसी की मांग को लेकर प्रस्तावित राजभवन के घेराव में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed