{"_id":"5ef384948ebc3e42fe276810","slug":"protest-raibaraily-news-lko5275582167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जीतलाल को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कीमतों को कम न किये जाने की स्थिति में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से व्यापारी, छात्र, किसान नौजवान सभी परेशान हैं। विगत 17 दिनों से ये बढ़ोतरी जारी है।
केन्द्र में बैठी मोदी सरकार आम जनमानस को परेशान कर रही है। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब पेट्रोल की कीमत 55 रुपये थी फिर भी भाजपा के नेता कार्यकर्ता रोड पर प्रदर्शन करते थे। वर्तमान समय में भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। कोरोना महामारी के दौर में लोग रोजगार से परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ाकर सरकार जनता को पूरी तरह परेशान कर रही है।
विज्ञापन
केन्द्र की मोदी सरकार की हर योजना विफल है जिसके कारण जनता को ही परेशान होना पड़ता है। सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों को घटाकर जनता को राहत पहुंचाये। नहीं दस दिनों के भीतर युवा कांग्रेस एक बड़े विशाल आन्दोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान हर्ष भदौरिया, नीरज मिश्रा, कमल सिंह चौहान, सुमित यादव, विशाल शर्मा भास्कर मिश्रा, आदर्श सिंह, हर्ष अग्रहरि, प्रशांत द्विवेदी, विवेक गुप्ता, मेराज कुरैशी सहित युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।