फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest for pention

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने उठाई आवाज

Thu, 09 Sep 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
protest for pention
रायबरेली। अटेवा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को विकास खंड खीरों के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार से मुलाकात की। उन्हें अटेवा स्मारिका, नई व पुरानी पेंशन के अंतर और अटेवा के प्रयास से हुए परिवर्तन का पोस्टर भेंट किया। बीईओ ने अटेवा के आंदोलनों में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों व कर्मचारियों के जीवन का बहुत बड़ा सहारा है, जिसके बिना सरकारी नौकरी का कोई आकर्षण नहीं दिखता। सरकार को पेंशन विहीनों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को अवश्य बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला संयोजक अखिलेश सिंह, खीरों संयोजक अमित बाजपेयी, सह संयोजक रमेश शाश्वत, कौशिक वर्मा, वीरेंद्र, अमन ने कहा कि अटेवा शिक्षकों-कर्मचारियों के सहयोग से नई पेंशन व्यवस्था में कई संशोधन कराने में सफल हुआ है। हमारा लक्ष्य पुरानी पेंशन की बहाली है, जिसके लिए अटेवा निरंतर आंदोलन करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला संयोजक प्रकाशिनी पांडेय, कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्या, मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम ने कहा कि आज हर मंच से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठ रही है। यह मुद्दा अब जन आंदोलन का रूप धारण करता जा रहा है। अगर इसी तरह से अटेवा को अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का साथ मिलता रहा तो एक न एक दिन पुरानी पेंशन बहाल जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed