{"_id":"6978e813020991aaa70684a0","slug":"protest-against-ugc-rules-memorandum-submitted-to-sdm-raebareli-news-c-101-1-slko1032-149782-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: यूजीसी नियमों के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: यूजीसी नियमों के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 27 Jan 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में लालगंज तहसील में यूजीसी के विरोध में एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी को ज्ञापन देते भाजपा क
लालगंज। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। वहां एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने दोसड़का तिराहे पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल में लागू किए गए नियम छात्रों के हितों के खिलाफ हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ड्राफ्ट रेगुलेशन एकतरफा है। इससे सवर्ण छात्रों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यह कानून समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। इससे छात्रों के अवसर सीमित हो रहे हैं। नेताओं ने कहा कि सरकार को सभी वर्ग के छात्रों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने सवर्ण समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे पर आवाज उठाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पप्पू मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, निर्भय सिंह, संतोष सिंह, महेश सिसोदिया, सनी सिंह, लालमणि, आशुतोष बाजपेयी, शिवांश, अविनाश, यशपाल मौजूद रहे।