फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Procession taken out in memory of the martyrs of Karbala.

Raebareli News: कर्बला के शहीदों की याद में निकाला जुलूस

Tue, 14 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in memory of the martyrs of Karbala.
रायबरेली। शहर स्थित हुसैनिया यासुबुल हसन जाफरी से सोमवार को कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। जाफरिया फेडरेशन गुलाब रोड की तरफ से निकले इस जुलूस में प्रदेश के कई जिलों से आई अंजुमनों ने शिरकत की। अंजुमन सज्जादिया के तत्वावधान में यह जुलूस गुलाब रोड, कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी, गल्ला मंडी होता हुआ शिया कौमी कब्रिस्तान में पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस जुलूस में शहर रायबरेली की अंजुमनों के अलावा बाहर की भी अंजुमनों ने भाग लिया। जाफरिया फेडरेशन के अध्यक्ष खुर्शीद अनवर जाफरी ने बताया कि शहर की अंजुमन दस्ता-ए-जैनुल एबा (रजिस्टर्ड) एवं अंजुमन दस्ता-ए-जैनुल एबा (कदीम) के साथ ही लखनऊ की अंजुमन शमशीरे हैदरी, बरेली की अंजुमन असगरिया, सुल्तानपुर की अंजुमन अब्बासिया हैदरपुर ने भी प्रतिभाग किया। जुलूस के दौरान अंजुमनों ने नौहा और सलाम पढ़कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस के पहले हुसैनिया यासुबूल हसन जाफरी में मजलिस भी हुई, जिसमें मौलाना शहवार काजमी ने कर्बला के शहीदों का जिक्र किया। इसे सुनकर सभी अजादारों की आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर अंजुमन सज्जादिया के मोहम्मद अब्बास, फैयाज रायबरेलवी, सुल्तान अख्तर, रिजवान हैदर, सिकंदर जैदी, मोहमद हसन, दानिश ऐमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान भी चलाया
जुलूस के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। जिस रास्ते से जुलूस निकला, उस रास्ते पर कचरा एकत्र कर गंदगी साफ की गई। अंजुमन सज्जादिया के रिजवान हैदर ने बताया कि जुलूस में सबसे खास बात यह रही कि कौम के बच्चों ने क्लीन जुलूस कैंपेन नाम से एक टीम बनाई। यह टीम जुलूस के दौरान रास्ते में फैली गंदगी को भी साफ कर स्वच्छता का संदेश भी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed