फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Priest and elderly man die of snakebite

Raebareli News: सांप के काटने से पुजारी व बुजुर्ग की मौत

Sat, 22 Aug 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Priest and elderly man die of snakebite
रायबरेली। जिले में सांप काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार सुबह सांप काटने से जिला अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। महराजगंज क्षेत्र में भी एक पुजारी की मौत हो गई। पांच अन्य मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार भोर जगतपुर थाना क्षेत्र के हरदीटीकर निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह (75) को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को रात में सांप से काट लिया था। सुबह हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


महराजगंज के कैर गांव में बड़े बाबा के स्थान पर पुजारी ब्रह्मचारी बाबा 10 वर्षों से पूजा-पाठ कर रहे थे। शुक्रवार तड़के सांप के काटने से उनकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे हुई। सुबह किसान धर्मेंद्र यादव ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टर पीयूष सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया। लोगों के अनुसार, बाबा चंडीगढ़ के रहने वाले थे। बाद में एक सपेरे की मदद से सांप को पकड़ा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सांप काटने का शिकार होने के बाद पड़री निवासी माया देवी (49), शुक्लन का पुरवा निवासी राम सहाय (50), भूपखेड़ा निवासी मालती (45), गोंदवारा निवासी रघुनंदन (52) और कूढ़ा निवासी रामदेव (61) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा का कहना है कि सांप काटने पर तुरंत प्राथमिक उपचार मिलना जरूरी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घोसियाना में कुत्तों ने 12 लोगों को काटा
शहर के घोसियाना मोहल्ले में शुक्रवार सुबह कुत्तों ने 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। मुस्ताक (55), संजीव (31), राज कुमार (42) आदि लोगों को जिला अस्पताल लाकर एंटी रेबीज वेनम लगवाया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों से भी 30 से अधिक मरीज एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा का कहना है कि कुत्ता काटने के बाद मरीज को 72 घंटे के अंदर एआरवी की पहली डोज मिल जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed