फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pradhan will taste delicious dishes for Rs 300 in training

प्रशिक्षण में 300 रुपये में लजीज व्यंजनों का स्वाद लेंगे प्रधान

Wed, 15 Sep 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pradhan will taste delicious dishes for Rs 300 in training
रायबरेली। गांवों में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कराया गया है। आगामी 21 अक्तूबर तक अलग-अलग तारीखों में प्रधानों को प्रशिक्षण मिलेगा। 50 प्रधानों के प्रति बैच 30 हजार रुपये खर्च करने का मानक तय किया गया है।
विज्ञापन

इसमें एक प्रधान पर 300 रुपये भोजन और नाश्ते पर खर्च किया जाएगा। प्रशिक्षण सामग्री, साउंड सर्विस, फोटो व वीडियोग्राफी के लिए अलग-अलग रेट तय हैं। प्रति प्रधान छह सौ रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में नए 988 प्रधानों को प्रशिक्षण देने के लिए शासन से 7.90 लाख रुपये जिले को मिले हैं। प्रशिक्षण का काम ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा। ब्लॉकों में पहुंचने वाले प्रशिक्षकों पर 1.97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। बजट देने के साथ ही खंड विकास अधिकारियों को प्रधानों को दिए जाने वाले भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता को अच्छा रखने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशिक्षण में इन मदों में खर्च की जाएगी धनराशि
मद प्रति प्रधान खर्च प्रति बैच निर्धारित खर्च
प्रधानों का भोजन-नाश्ता 300 15,000
प्रशिक्षण किट 100 5,000
फोटो व वीडियोग्राफी 45 2250
साउंड सर्विस 50 2500
बैनर/ पोस्टर 15 750
अन्य खर्च 90 4500
कुल 600 30,000
जिले के 988 ग्रामप्रधानों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम घोषित करने के बाद साथ बजट भी ब्लॉकों को दे दिया गया है। प्रति प्रधान बीडीओ को भोजन, प्रशिक्षण सामग्री आदि पर खर्च करना है। भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- उमाशंकर मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed