{"_id":"5d150ebd8ebc3e3cd728f61e","slug":"pradhan-s-two-and-bdc-four-papers-are-valid-name-return-today-raibaraily-news-lko4676260187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के दो व बीडीसी के चारों पर्चे वैध, नाम वापसी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के दो व बीडीसी के चारों पर्चे वैध, नाम वापसी आज
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधान के एक और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चार पदों समेत 176 पदों को भरने के लिए चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। खीरों में प्रधान के एक पद के लिए आए दोनों नामांकनपत्र वैध घोषित किए गए।
इसके अलावा हरचंदपुर, रोहनियां, लालगंज और शिवगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के एक-एक पद के लिए आए एक-एक नामांकन पत्रों को भी वैध घोषित कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए जो भी नामांकनपत्र जमा किए गए थे, वे भी जांच में वैध घोषित किए गए हैं। 28 जून को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन
खीरों ब्लॉक के मेरामऊ के प्रधान पद के लिए सुशीला देवी व उसके देवर विशंभर प्रसाद के नामांकनपत्र वैध पाए गए। पर्चा वापस न होने पर प्रधान पद के लिए मतदान कराना होगा।
खीरों ब्लॉक के गांवों के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए जमा एक-एक नामांकन जांच में वैध पाए गए हैं। हरचंदपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य हिडइन प्रथम लक्ष्मी देवी पत्नी अखिलेश कुमार के नामांकन को वैध घोषित किया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आरके शुक्ला ने बताया कि सभी 17 ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच हुई। सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। खीरों में प्रधान पद के लिए वैध पाए गए दो पर्चों में एक भी पर्चा 28 जून को वापस नहीं लिया गया तो इस सीट पर मतदान कराना होगा।