{"_id":"febdf6851b67eeab5382c893c0f5cfb4","slug":"power-house-ransack-contract-workers-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में तोड़फोड़, संविदा कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में तोड़फोड़, संविदा कर्मियों को पीटा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली लाइन में फाल्ट ठीक करने से मना करने पर मंगलवार की आधी रात इलाकाई लोगों ने अटौरा उपकेंद्र में धावा बोल दिया। संविदा कर्मियों की पिटाई करके तोड़फोड़ की। इससे उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई।
जबरन सभी फीडरों को बंद करा दिया, जिससेे 25 हजार उपभोक्ताओं के घरों, नलकूपों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों की आपूर्ति ठप हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए।
घटना के बाद पूरी रात इलाके की पावर सप्लाई ठप रही। हमलावरों पर कार्रवाई हुए बिना कर्मचारियों ने बिजली बहाल करने से इंकार कर दिया।
बुधवार को दोपहर बाद क्षेत्र के दूसरे उपभोक्ताओं के अनुरोध पर करीब 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। हमलावरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा चौकी के पास स्थित उपकेंद्र में मंगलवार की रात 12 बजे लोगों ने जमकर बवाल मचाया। सराय डिगोसा गांव के ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचेे और संविदा कर्मी अंकुश पाल, ओमप्रकाश व गोवर्धन से बिजली फाल्ट ठीक करने को कहा।
संविदा कर्मियों ने सुबह लाइन ठीक करने की बात कही तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने संविदा कर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं उपकेंद्र में जमकर तोड़फोड़ कर इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी।
सोइठा, बथुआ, जरिया व मलिकमऊ फीडरों को जबरन बंद करा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। बुधवार को संविदा कर्मियों ने चौकी पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
कॉर्पोरेशन के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। साथ ही कार्रवाई न होने तक फीडरों से बिजली आपूर्ति शुरू कराने से इंकार कर दिया। दोपहर बाद क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
इन लोगों ने भी तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की। चौकी इंचार्ज अटौरा सुरेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
जल्द ही केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसडीओ एसएन यादव ने बताया कि युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया है।