{"_id":"575718d14f1c1b417b9c54a7","slug":"power-fallen-a-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में आंधी से गिरी झोपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर लोगों के घरों के छप्पर व पेड़ धराशायी हो गए। बछरावां थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला खेत में भैंस चरा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मंगलवार देर शाम आसमान में अचानक काले बादल छा गए। आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के इचौली गांव की रहने वाली सोनवती (50) पत्नी मिसरी खेत में भैंस चरा रही थी। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं उसके समीप खेतों में चर रही एक बकरी भी बिजली की चपेट में आने मर गई। थानेदार विमल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम महराजगंज सुधाकरन ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारीजनों को सहायता दिलाई जाएगी। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक आंधी के कारण डलमऊ तहसील परिसर में रखे कई छप्पर गिर गए। टीनशेड उड़ गई। इसके अलावा चौरासी मोहल्ला, सरायं दिलावर गांव में कई पेड़ धराशायी हो गए। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए हैं।
देर शाम आई आंधी के कारण शहर से लेकर देहात क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। शहर में कई बार ट्रिपिंग से लोगों को जूझना पड़ा। वहीं बछरावां, डलमऊ, ऊंचाहार, सतांव आदि क्षेत्रों में फॉल्ट आने से बिजली गुल है। इससे गांवों में अंधेरा छा गया है। पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन अशोक कुमार का कहना है कि आंधी की वजह से कुछ जगहों पर दिक्कत आई है। आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।