फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power failure in 500 villages due to drizzle and strong wind

बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से 500 गांवों की बिजली गुल

Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Power failure in 500 villages due to drizzle and strong wind
रायबरेली में शनिवार को जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे भेजराज गांव में टूटा बिजली का पोल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में बिजली का ढांचा इतना जर्जर हो गया है कि हवा का एक झोंका भी नहीं रोक पा रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार की रात मामूली बूंदाबांदी और हवा चलने से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। पूरी दीनशाह गौरा, जगतपुर, डलमऊ क्षेत्र के करीब 500 गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार को कहीं 12 घंटे तो कहीं 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। इसके बाद ट्रिपिंग की समस्या बरकरार रही। इस वजह से लोगों को दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे मामूली बूंदाबादी शुरू हुई। उसके बाद हवा चली। इसी दौरान डलमऊ ट्रांसमिशन से गदागंज, जमुनापुर और उतरपारा विद्युत उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इस वजह से तीनों विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांव अंधेरे में डूबे रहे। इसके अलावा डलमऊ क्षेत्र के कठगर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित रही। रात करीब 12 बजे डलमऊ से गदागंज आने वाली लाइन से आपूर्ति से शुरू हुई, लेकिन विद्युत उपकेंद्रों से निकले फीडरों में फॉल्ट होने की वजह से रात भर बिजली आपूर्ति बंद रही। शनिवार को दोपहर बाद सभी जगह की बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। इसके बावजूद बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

हैंडओवर करने के बाद नहीं हो रहा उपयोग
विद्युत उपकेंद्र उत्तरपारा को डलमऊ ट्रांसमिशन से जोड़ने के लिए नई लाइन का निर्माण कराया गया। लाइन बनकर एक साल पहले तैयार हो गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं ने हैंडओवर भी कर लिया। इसके बावजूद इस लाइन का उपयोग नहीं हो रहा है। अभी भी उतरपारा उपकेंद्र को गदागंज की लाइन से जोड़कर चलाया जा रहा है। ओवरलोड होने के कारण आए दिन लाइन में फॉल्ट बना रहता है। इस वजह से उत्तरापार उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल टूटे 20 घंटे से कई गांव की बत्ती गुल
जगतपुर। ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार की शाम हवा चलने से भोजराज का पुरवा गांव पास बिजली का खंभा टूट गया। 20 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस वजह से उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ता रमेश कुमार, सत्यपाल, अशोक कुमार, रतीपाल, मनोज कुमार, शैलेंद्र, बद्री विशाल, दीपू गुप्ता ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी अभियंताओं को दी गई, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हो पाई है। पोल टूटने की वजह से भोजराज का पुरवा के अलावा पूरे डेरा, नई बस्ती, इब्राहिमपुर, पूरे चौरिहन, रानीगंज, पूरे बरजोर, पूरे वीर, पूरे बल्लू गांव की आपूर्ति बंद है। उपखंड अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी है। जल्द ही पोल लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।

सभी जगह चालू करा दी गई बिजली
हवा और बूंदाबांदी के चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हुई थी, लेकिन सुबह सभी जगह आपूर्ति शुरू करा दी गई है। जहां पोल टूटे हैं, वहां पर अवर अभियंताओं को पोल लगवाकर आपूर्ति शुरू कराने के लिए निर्देशित किया गया है। -वाईएन राम, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed