फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Power cuts disrupt sleep, commotion at substations

Raebareli News: बिजली कटौती से उड़ी नींद, उपकेंद्रों पर हंगामा

Sun, 24 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 24 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Power cuts disrupt sleep, commotion at substations
रायबरेली। भीषण गर्मी में बिजली संकट से जिले में हाहाकार मचा है। भड़के उपभोक्ताओं ने शनिवार को उपकेंद्रों का घेराव कर हंगामा किया। बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग को लेकर कड़ी धूप में धरने पर बैठे। रात में बार-बार कटौती से लोगों की नींद उड़ी हुई है। भड़के लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


घुरवारा प्रतिनिधि के मुताबिक भाकियू के तहसील अध्यक्ष अजमेर सिंह ने उपभोक्ताओं के साथ विद्युत उपकेंद्र कटघर पर धरने पर बैठे। कहा कि पिछले दिनों आई आंधी से बिजली गुल हो गई थी। अब तक 50 फीसदी गांवों की बिजली बहाल नहीं हो पाई। जिन गांवों में बिजली बहाल हुई, वहां कटौती से लोगों की नींद उड़ी है।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर डलमऊ एक्सईएन धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंची। तीन दिन में बिजली समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। इस पर लोग शांत हुए। इस मौके पर कुंवर बहादुर सिंह, रामसजीवन, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, आमोद, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक मलके गांव विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। सुधीर अग्निहोत्री, कौशलेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह, दीपक सिंह ने कहा कि इससे पहले इस तरह कभी कटौती नहीं हुई। भीषण गर्मी में लोग बीमार हो रहे हैं।

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने ब्लाॅक अध्यक्ष आदर्श यादव की अगुवाई में एसडीओ सुरेंद्र कुमार को खरीखोटी सुनाई। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुत्तन सिंह यादव, जितेंद्र यादव, विनोद यादव ने शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की।

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अतरेहटा, पाली, मोन और कस्बे के उपभोक्ताओं ने महराजगंज उपकेंद्र का घेराव किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस बल मुस्तैद रहा। कांग्रेस नेता सुशील पासी ने कहा कि यदि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



गांवों में टूटे खंभे, कैसे पहुंचे बिजली
रायबरेली। सेमरी क्षेत्र में बीते दिन आई आंधी के बाद कई गांवों में खंभे टूटे हैं। इससे बिजली बहाल नहीं हो पा रही है। बीजेमऊ, खपुरा, मालपुर भोडरा, सेवक का पुरवा, निधान खेड़ा में टूटे खंभे नहीं बदले गए। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर धन उगाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि खंभा ढुलाई के नाम पर बिजली विभाग के कर्मचारी वसूली कर रहे हैं। बिजली न आने से पीएचसी में रखी दवा भी खराब होने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed