फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power cut

जर्जर लाइन के तारों से जोड़ दिया कंदरावां फीडर, गुल रहती बत्ती

Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
power cut
ऊंचाहार (रायबरेली)। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की मनमानी से उपभोक्ताओं की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। विद्युत उपकेंद्र ऊंचाहार के कंदरावां फीडर की लाइन को पुरानी लाइन से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस वजह से बिजली समस्या उत्पन्न हो गई। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमुनिहाहार के निकट प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से पुरानी लाइन से जोड़ा गया है, तब तक समस्याएं और बढ़ गईं हैं। ग्रामीणों ने नई लाइन से बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ऊंचाहार नगर के बिजली उपकेंद्र से कंदरावां फीडर से जुड़े गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती हैं। गांवों को जाने वाली बिजली की लाइन जर्जर हो गई थी।
इसके बाद एनटीपीसी की ओर से नई लाइन बनाई गई थी। उसी लाइन से आपूर्ति हो रही थी। दो दिन पहले कंदरावां फीडर की लाइन को पुरानी वाली लाइन से जोड़ दिया। इस वजह से कटौती बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सुशील सिंह, पवन सिंह, अरुण सिंह, मुने, अमित, राकेश गुप्ता, महादेव, विनोद, सुरेश सिंह ने नई लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि जिस लाइन से सप्लाई हो रही थी। उसी लाइन से आपूर्ति हो रही है। इस समय अघोषित कटौती की वजह से सप्लाई बंद रहती है। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं होती है। नई लाइन का निर्माण हो रहा था, लेकिन बीच में मकान बने होने के कारण काम पूरा नहीं हो पाया है।

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
जगतपुर। ब्लॉक क्षेत्र में अघोषित कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा है। मौजूदा समय में बिजली आने और जाने का कोई समय तय नहीं है।
जगतपुर उपखंड के अंतर्गत लगभग 20 हजार उपभोक्ता हैं। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। व्यापारी केशव प्रसाद अग्रहरि, सोनल, सीताराम, धर्मेश, आदित्य, राहुल श्रीवास्तव, शिव विशाल तिवारी, राजीव का कहना है कि बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। उमस भरी गर्मी में अघोषित कटौती से कोई राहत नहीं मिल रही है। उपखंड अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed