{"_id":"6165cc898ebc3e1dde76f629","slug":"power-cut-raibaraily-news-lko5998064122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे ठप रही इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे ठप रही इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोयले के संकट के बावजूद जो बिजली मिल रही है वह लाइन फॉल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार रात इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र की बिजली गुल रही। इससे करीब आठ हजार उपभोक्ता बेहाल रहे।
रात नौ बजे गई बिजली दो बजे रात में आई। लाइन में फॉल्ट खोजने में अभियंताओं व कर्मचारियों को पसीना छूटा। इस दौरान इंदिरा नगर, छोटा घोसियाना, सिविल लाइंस, डिग्री कॉलेज चौराहा, कैनाल समेत कई मोहल्लों के बिजली आपूर्ति बंद रही। रात में बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अवर अभियंताओं का मोबाइल बंद होने
एक तो बिजली कटौती दूसरी ओर अवर अभियंताओं के मोबाइल बंद होने से उपभोक्ताओं की और परेशानी बढ़ गई है। फिरोज नूरी, बाबू पाठक, मयंक मिश्रा व मोहित सिंह कहा कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। रात में बिजली चली गई, जेई का मोबाइल बंद रहा। बिजली कब आएगी, यह कोई नहीं बता पाया।
विज्ञापन
मोबाइल नहीं तो बात नहीं
रायबरेली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के प्रांतीय आह्वान पर अवर अभियंता व प्रोन्नत अवर अभियंताओं ने वर्क टू रूल के तहत काम कर रहे हैं। सिविल लाइन मंडल कार्यालय में अपने सीयूजी नंबर बंद करके प्रदर्शन किया।
कहा, उन्हें केवल सिम दिया गया है, अब मोबाइल मिलने के बाद ही हम लोग बात करेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन काम के लिए लैपटॉप दिया जाए। इस मौके पर जिला सचिव जेपी पटेल, तेज नारायण, विजय श्रीवास्तव, रंजन कुमार, मनोज सिंह, रामकुमार, श्यामू कुशवाहा, शंभूनाथ व दयानंद ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।
कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे अभियंता
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर एसडीओ, एक्सईएन, अधीक्षण अभियंता ने तीन से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय के सामने धरना दिया। संघ के क्षेत्रीय सचिव सौरभ प्रजापति समेत अन्य अभियंताओं ने लंबित मांगे पूरी करने की मांग की। अभियंताओं के कार्य बहिष्कार के चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।