{"_id":"60ce2b3b8ebc3e753537f78f","slug":"power-cut-raibaraily-news-lko5832329129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर लगी आग, 12 घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर लगी आग, 12 घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र खीरों के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात आग लग गई। इससे रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही है। ट्रांसफार्मर में तेज स्पार्किंग से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने ब्रेकर से लाइन बंद की। इससे फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई।
शनिवार को मरम्मत का काम पूरा होने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लगभग एक लाख की आबादी बिजली समस्या से जूझती रही।
शुक्रवार को बारिश के कारण देर रात ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने से जलने लगा। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने ब्रेकर से आपूर्ति बंद कर आग बुझाई, लेकिन रात में भी बारिश होने के कारण मरम्मत का कार्य नहीं हो सका।
इसलिए खीरों, पाहो, अजीतपुर, देवगांव, विश्वबैंक फीडरों से जुड़े गांवों में बत्ती गुल रही। शनिवार की सुबह कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत किया। इससे शनिवार की दोपहर को आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि शुक्रवार की रात में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के कुछ उपकरणों में खराबी आई थी। इसीलिए आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर शनिवार दोपहर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।