{"_id":"6106b2c18ebc3eca763d74e3","slug":"power-corporation-raibaraily-news-lko5894376168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में छाया अंधेरा, बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों में छाया अंधेरा, बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर क्षेत्र में कई जगह फॉल्ट आने से घंटों बत्ती गुल रही। इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से निकले आरडीए फीडर की लाइन पर पेड़ की डाल आने से काफी देर तक बत्ती गुल रही।
इसी तरह गोराबाजार, तेलियाकोट, प्रगतिपुरम, आईटीआई उपकेंद्र से निकले फीडरों में फॉल्ट आने से आपूर्ति बेपटरी रही। दिन भर बिजली आने-जाने का सिलसिला लगा। शहर के रामविलाश नगर में बांस की बल्लियों से लोगों के कनेक्शन दिए गए। बरसात में केबल काफी नीचे आ गई।
यही हाल मनिका रोड के किनारे बिजली केबल जमीन छू रही है। किलाबाजार मोहल्ले में बिजली का पोल झुका है। यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, ग्रामीण अंचलों का सबसे हाल बेहाल रहे। विद्युत वितरण खंड सलोन के अंतर्गत आने वाले सूची, परशदेपुर, छतोह, सलोन फीडरों की आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
15 घंटे गुल रही ऊंचाहार क्षेत्र की बिजली
ऊंचाहार। ऊंचाहार व रोहनियां उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में बसंतगंज के पास पेड़ तार पर गिर गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित होने से क्षेत्र के सौ गांवों की लगभग एक लाख की आबादी परेशानी में आ गई। लोगों को पेयजल व मोबाइल चार्जिंग के लिए जूझना पड़ा। कल कारखाने भी ठप हो गए। जानकारी होने पर संविदा लाइनमैनों की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ काटकर हटाया। इसके बाद बिजली के टूटे तारों को दुरुस्त करने काम शुरू हुआ। इस दौरान लगभग 15 घंटे आपूर्ति ठप रही। इस बाबत अवर अभियंता लालमणी ने बताया कि पेड़ गिरने से तार टूट गया था, जिसे ठीक कराया जा रहा है।
गदागंज जेई का नहीं उठा फोन, लोगों में गुस्सा
गदागंज। विद्युत उपकेंद्र गदागंज से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति दिन भर बाधित रही। शाम को कुछ देर के लिए बिजली आई। उसके बाद फिर चली गई। इसके बाद बिजली के दर्शन नहीं हुए। ग्रामीण रामकुमार, शिवशंकर, माताबदल ने बताया कि दिन भर अवर अभियंता तेज नारायण को फोन लगाते रहे, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। अवर अभियंता की मनमानी से लोगों में नाराजगी है। अवर अभियंता कभी कभार ही यहां आते हैं। दिन भर बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश की वजह से आई समस्याएं
बारिश और हवा चलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। शहर में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। ग्रामीण अंचलों में फॉल्ट ठीक करने के लिए टीम लगी हुई है।
वाईएन राम, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन