रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बचत भवन के पास स्थित निर्वाचन कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में टीम पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। हालांकि अब तक एक भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी के नियंत्रण में किरन देवी, मुन्नी मिश्रा, रवि शंकर सिंह, शैलेंद्र कुमार, केसरवानी आदि कर्मचारियों की टीम का काम रही है।
नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 0535-2203214, 2204199, 2204200 पर चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूप प्रभारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी प्रकार की पंचायत निर्वाचन से संबंधित शिकायत व गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम को किसी भी समय दी जा सकती है। रातो-दिन कंट्रोल रूम संचालित रहेगा।