{"_id":"605638898ebc3ec8997976c6","slug":"political-raibaraily-news-lko5705721191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की 14,757 सीटों में 4724 पद हुए अनारक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की 14,757 सीटों में 4724 पद हुए अनारक्षित
विज्ञापन
आरक्षण जानने के लिए लगा लोगों का मजमा।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। संशोधन बाद जिले में प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के 14,757 पदों की आरक्षण सूची शनिवार को जारी की गयी। इसमें डीडीसी, बीडीसी, प्रधान व पंच सदस्यों के 4724 पद अनारक्षित और 10033 पद आरक्षित श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित आरक्षण सूची पर 23 मार्च तक आपत्तियां मांगी गयी है। इनके निस्तारण बाद 26 तक सीट वार अंतिम सूची जारी होगी।
सीटवार जारी आरक्षण सूची में 988 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 654 पद आरक्षित 334 पद अनारक्षित किए गए हैं जबकि बीडीसी के 1301 पदों में 937 पद आरक्षित हैं। इसमें 421 पद अनुसूचित जाति और 342 पद पर पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकेंगे।
174 सीटें महिला को देने के साथ ही 364 अनारक्षित हुई हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 12416 पदों में अनुसूचित जनजाति के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए 4124, पिछड़ी जाति के लिए 2748, महिला के लिए 1532 सीटें आरक्षित की गई हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के 4009 पद अनारक्षित रहेंगे।