फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

चुनाव में 5324 सीटों पर होगा आधी आबादी का कब्जा

Sat, 20 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। हाईकोर्ट के निर्देश बाद तैयार हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सीटवार संशोधित आरक्षण सूची शनिवार रात जारी की गयी। इसके तहत गांव की सरकार में 5324 सीटों पर आधी आबादी का कब्जा रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान के 988 पदों में 336 सीटें आधी आबादी के खाते में गयी हैं। इसमें अनुसूचित जाति महिला को 88 और पिछड़ी जाति महिला के हिस्से में 93 सीटें आयी हैं। 155 सीटें महिला आरक्षित हुई हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची में अनुसूचित जाति की 17 सीटों में 6 पिछड़ी जाति की 14 सीटों में पांच पिछड़ी जाति की महिला को मिली हैं। सात सीटें अन्य महिला के लिए आरक्षित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी के 1301 पदों में अनुसूचित जाति महिला को 147, पिछड़ी जाति महिला को 117 और अन्य महिला के लिए 175 सीटें आरक्षित रहेगी। बीडीसी की 360 सीटें अनारक्षित रहेगी। ग्राम पंचायत सदस्यों के 4500 से अधिक पदों पर सिर्फ महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकेगी।
डीडीसी में दिग्गजों को झटका, खोजेंगे दूसरा ठिकाना
जिला पंचायत सदस्यों की वार्डवार जारी संशोधित आरक्षण सूची से दिग्गजों को झटका लगा है। इसके चलते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह को इस बार जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए नया ठिकाना ढूंढना पड़ेगा। छतोह द्वितीय की जिस सीट से वह चुनाव तैयारी में जुटे थे अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गयी है।
इसके अलावा कई अन्य सीटों पर भी दिग्गजों को जोर का झटका लगा है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य अमावां प्रथम पिछड़ी जाति, अमावां द्वितीय अनुसूचित जाति, अमावां तृतीय पिछड़ा वर्ग, महराजगंज प्रथम अनुसूचित जाति, महराजगंज द्वितीय अनुसूचित जाति महिला, शिवगढ़ प्रथम अनारक्षित, शिवगढ़ द्वितीय अनुसूचित जाति महिला, शिवगढ़ तृतीय अनारक्षित, बछरावां प्रथम अनुसूचित जाति महिला, बछरावां द्वितीय महिला, बछरावां तृतीय अनुसूचित जाति महिला, हरचंदपुर प्रथम अनारक्षित, हरचंदपुर द्वितीय अनुसूचित जाति, हरचंदपुर तृतीय महिला, सतांव प्रथम अनारक्षित, सतांव द्वितीय पिछड़ी जाति, सतांव तृतीय अनुसूूचित जाति, खीरों प्रथम अनारक्षित, खीरों द्वितीय व खीरों तृतीय महिला, सरेनी प्रथम अनारक्षित, सरेनी द्वितीय महिला, सरेनी तृतीय महिला, सरेनी चतुर्थ अनारक्षित, लालगंज प्रथम अनुसूूचित जाति, लालगंज द्वितीय महिला, लालगंज तृतीय अनारक्षित, डलमऊ प्रथम अनुसूचित जाति, डलमऊ द्वितीय पिछड़ी जाति महिला, डलमऊ तृतीय पिछड़ी जाति, डलमऊ चतुर्थ पिछड़ी जाति, दीनशाह गौरा प्रथम पिछड़ी जाति, दीनशाह गौरा द्वितीय अनारक्षित, जगतपुर अनारक्षित, ऊंचाहार प्रथम अनारक्षित, ऊंचाहार द्वितीय अनारक्षित, ऊंचाहार तृतीय पिछड़ी जाति महिला, रोहनियां प्रथम अनुसूचित जाति, रोहनियां द्वितीय अनुसूचित जाति महिला, सलोन प्रथम अनुसूचित जाति, सलोन द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला, सलोन तृतीय अनुसूचित जाति, सलोन चतुर्थ अनुसूचित जाति, छतोह प्रथम अनुसूचित जाति महिला, छतोह द्वितीय अनुसूचित जाति, डीह प्रथम अनारक्षित, डीह द्वितीय पिछड़ा वर्ग, डीह तृतीय अनारक्षित, राही प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला, राही द्वितीय व तृतीय पिछड़ी जाति, राही चतुर्थ पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है।
ब्लॉक प्रमुख के आरक्षित पद
सरेनी महिला, सलोन पिछड़ी जाति महिला, राही पिछड़ी जाति, लालगंज महिला, हरचंदपुर अनारक्षित, खीरों अनारक्षित, सतांव अनारक्षित , ऊंचाहार पिछड़ी जाति, अमावां अनारक्षित, डलमऊ अनुसूचित जाति, बछरावां अनारक्षित, महराजगंज अनुसूचित जाति, जगतपुर अनारक्षित, शिवगढ़ अनारक्षित, डीह अनुसूचित जाति महिला, दीनशाहगौरा पिछड़ी जाति महिला, छतोह अनुसूचित जाति महिला, रोहनियां अनुसूचित जाति।

संशोधित निर्देश के बाद प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों की आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गयी है। प्रकाशित सूची पर 23 मार्च तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर 26 मार्च तक सीटवार आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed