फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political devlopment in district priyanka gandhi coming sunday morning

प्रियंका गांधी जिले के दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगी

Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
political devlopment in district priyanka gandhi coming  sunday morning
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र आएंगी। वह 13 सितंबर तक यहां रुकेंगी। इस दौरान जिला-शहर एवं फ्रंटल संगठनों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों और आम कार्यकर्ताओं व नागरिकों से भी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन

उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को भुएमऊ में कांग्रेसियों की बैठक हुई, जिसमें प्रियंका गांधी के आगमन की तैयारियों और उनके सामने रखे जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भुएमऊ गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी, सभी न्याय पंचायत, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और नगर पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक में सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी 12 और 13 सितंबर को रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि सांसद चाहती हैं कि आप सब लोग गांव-गांव जाकर आमजनों की समस्याओं को सुनें और निस्तारण करने के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि चुरुवा बार्डर से भुएमऊ तक प्रियंका गांधी का स्वागत किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, सईदुल हसन, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, साहब शरण पासवान, नौशाद हुसैन खतीब, महेश प्रसाद शर्मा, छेदीलाल पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed