{"_id":"6251c2bf6bb3274fbf123148","slug":"political-attack-on-rahul-raibaraily-news-lko625384187","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी ने राहुल पर बोला हमला, कहा-राहुल चुनावी हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी ने राहुल पर बोला हमला, कहा-राहुल चुनावी हिंदू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर/गौरीगंज। एमएलसी चुनाव में वोट डालने पहुंचीं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। स्मृति ने राहुल गांधी को चुनावी हिंदू बताया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद सीट के चुनाव में पहली बार मतदान करने शनिवार को गौरीगंज पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पर भी तंज कसा।
कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सक्रियता की वजह से ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को उनके संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तीन में जमानत भी जब्त हो गई। केंद्रीय मंत्री ने स्वयं के रायबरेली से चुनाव लड़ने की अफवाह पर कहा कि वह कहीं नहीं जा रहीं। अमेठी से उनका पारिवारिक रिश्ता है। आठ साल में अमेठी से उन्हें बहुत लगाव हो चुका है। वह अमेठी के लिए ही कार्य करेंगी और अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगी।
वहीं सलोन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर सलोन की जनता को धन्यवाद दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कन्याओं के पैर धुले। टीका लगाया और पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुुए उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि आज अष्टमी है। इसलिए कोई भाषण नहीं होगा। इस बीच वह क्षेत्रीय जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू र्हुइं।
छतोह ब्लॉक क्षेत्र के परैया नमकसार में सलोन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक कोरी की जीत पर क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। अमेठी में एमएलसी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।