{"_id":"68bddc9e2128b39f400f86aa","slug":"policemen-and-soldiers-got-shelter-raebareli-news-c-101-1-slko1032-140446-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पुलिसकर्मियाें और जवानों को मिला आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पुलिसकर्मियाें और जवानों को मिला आशियाना
Mon, 08 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिसकर्मियों और पीएससी के जवानों को अपना आशियाना मिल गया है। अब उन्हें रहने के लिए किराए के मकान की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुलिस लाइन परिसर और पीएसी में 34 करोड़ रुपये की लागत से भवनों का निर्माण कराया गया है। पीएसी के भवन को हैंडओवर कर दिया गया है, जबकि पुलिस लाइन में बने भवन को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है।
प्रदेश सरकार ने पुलिसकर्मियों और जवानों को रहने के लिए सुविधा मुहैया कराई है। पहले पुलिसकर्मियों को किराए के मकानों में रहना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पुलिस लाइन परिसर में 13 मंजिला, जबकि पीएसी में 12 मंजिला इमारत का निर्माण कराया गया है। दोनों जगह करीब 500 पुलिसकर्मी व जवान रह सकते हैं। सभी सुविधाओं से लैस मकानों का निर्माण करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। भवन बनने से पुलिसकर्मियों और जवानों को सहूलियत मिली है। जिले के अन्य थानों और कोतवाली में भवनों का निर्माण पहले कराया जा चुका है।
भवन को हैंडओवर करने की तैयारी
पीएसी में बनी 13 मंजिला इमारत को हैंडओवर कर दिया गया है, जबकि पुलिस लाइन परिसर में बने भवन को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है।
- राजेश कुमार यादव, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग