फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Police working to solve the mystery of the woman murder

Raebareli News: महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Tue, 20 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 20 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police working to solve the mystery of the woman murder
रायबरेली। जगतपुर के छोटी टिकरिया गांव निवासी रीता (37) की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से एक युवक के घर से गायब होने की बात भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को गोकना गंगाघाट पर रीता के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पति मनोज कुमार ने एक युवक के खिलाफ पत्नी की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। छोटी टिकरिया गांव निवासी रीता पत्नी मनोज कुमार का शव रविवार सुबह गांव के बाहर कच्ची सड़क पर पड़ा मिला था। आशंका है कि शनिवार रात हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंका गया। घटना के समय रीता घर पर अपने दो बच्चों के साथ थी, जबकि पति मजदूरी के सिलसिले में पंजाब गए हुए थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रीता के सिर के पिछले हिस्से पर चार चोटें मिलने की बात सामने आई है। इससे सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पति मनोज के सोमवार को पंजाब से गांव पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्होंने घटना पर नाराजगी जताई और गांव के धर्मेश कुमार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की हत्या की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। घटना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed