{"_id":"62b88f2ee457456daf0fac40","slug":"police-station-raibaraily-news-lko6369550136","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 वाहन अब भी धूल खा रहे, पुर्जे हो गये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 वाहन अब भी धूल खा रहे, पुर्जे हो गये गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोई वाहन पांच तो कोई आठ साल से थाने पर खड़ा है। देखरेख के अभाव में इन वाहनों के पुर्जे गायब हो चुके हैं। कई वाहनों की बैटरी और शीशे गायब हैं।
एडीजी के निर्देश पर चले अभियान में 300 लावारिस वाहनों की नीलामी करवा दी गई, जबकि माल मुकदमे से संबंधित 600 वाहन अब भी धूल खा रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक माल मुकदमे से संबंधित वाहनों का निस्तारण कोर्ट से फैसला आने के बाद ही हो सकता है।
ऐसे वाहनों को एक स्थान पर रखने के लिए महराजगंज क्षेत्र के मोन गांव के पास भूमि चिह्नित की गई है। यहां पुलिसकर्मी इनकी देखरेख भी करेंगे।
दरअसल, विगत 11 मई को अपर पुलिस महानिरीक्षक (एडीजी) बृजभूषण जिले में आए थे। यहां थानों पर खड़े वाहनों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उनकी चेतावनी के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर 300 लावारिस वाहनों की नीलामी करा दी। हैं।
लाने और ले जाने में क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन
थानों पर जो वाहन खड़े हैं, वह वैसे ही जर्जर अवस्था में हो गए हैं। अब माल मुकदमे से संबंधित वाहनों को मोन गांव में बने यार्ड में ले जाया जा रहा है। लाने और ले जाने में वाहन और क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। थानेदार भी जल्द से जल्द वाहनों को यार्ड में रखवाकर पीछा छुड़ाने का काम कर रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि जब माल मुकदमे से संबंधित फैसला आएगा, तब तक वाहन और जर्जर हो जाएंगे। इसे लेकर थानेदार गंभीर नहीं हैं।