{"_id":"60e1e88d8ebc3ecba16ef628","slug":"police-raibaraily-news-lko5854614143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना लगाया तो युवक ने साथियों को बुलाकर परिचालक को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना लगाया तो युवक ने साथियों को बुलाकर परिचालक को पीटा, हंगामा
विज्ञापन
रायबरेली। बस स्टेशन चौराहा पर रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर एक परिचालक की पिटाई कर दी। नकदी और सोने की चेन भी लूटने का आरोप है।
परिचालक की पिटाई से रोडवेज कर्मी आक्रोशित हो गए। सभी ने हंगामा किया और कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को दबोच लिया। टिकट न लेने पर जुर्माना लगाए जाने से युवक खफा था और परिचालक को सबक सिखाने के लिए साथियों के चौराहे पर बुला लिया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोरा गंगागंज निवासी पुष्पेंद्र सोनकर रायबरेली डिपो में संविदा पर परिचालक पद पर तैनात है। रविवार को लखनऊ रूट की बस पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एक युवक बिना टिकट के सफर कर रहा था।
विज्ञापन
इस पर परिचालक ने उस पर जुर्माना लगा दिया। युवक इस बात से नाराज था। उसने अपने साथियों को फोन करके बस स्टेशन चौराहा पर बुला लिया। बस स्टेशन चौराहा पर बस रुकी तो सभी ने परिचालक की पिटाई की।
आरोप है कि युवकों ने सोने की चेन, बैग में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। जानकारी पर एआरएम अक्षय कुमार, कर्मचारी नेता कृष्ण मुरारी मिश्र ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और नाराजगी जताई।
कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर एक युवक को दबोच लिया। सीओ सदर महिपाल पाठक का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।