{"_id":"60c8cf638ebc3e2e612d1b3a","slug":"police-raibaraily-news-lko5825826194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने युवक को किया अगवा, हाथ-पैर तोड़ नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने युवक को किया अगवा, हाथ-पैर तोड़ नहर में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। उसकी जमकर पिटाई की। बाद में मरणासन्न हालत में उसे नहर में फेंक दिया। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था।
उधर, युवक के अपहण की खबर पर सलोन पुलिस हरकत में आई। घटनास्थल पर पहुंचने से पहले हमलावर भाग हो गए। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी सलोन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मोहम्मदाबाद निवासी विजेंदर कुमार श्रीवास्तव मंगलवार दोपहर बाइक से किसी काम के सिलसिले में सलोन तहसील के लिए गए थे।
आरोप है कि रास्ते में कार सवार नफीस कोटेदार समेत चार लोगों ने बाइक रोक और अगवा कर उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद पड़ोसी गांव घोसी का पुरवा के सुनसान खंडहर बन चुके एक स्कूल में लोहे की सरिया, रॉड से बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
चीख मचाने पर युवक का मुंह दबाकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। निर्वस्त्र हालत में उसे मोहम्मदबाद नहर में फेंक दिया। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था। वहीं युवक के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
मरणासन्न हालत में युवक को एंबुलेंस से सीएचसी सलोन पहुंचाया गया। घायल के पिता विजय श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पूर्व नफीस कोटेदार ने पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। डॉक्टर रूपेश जायसवाल ने बताया कि युवक की हालत नाजुक थी। उसके हाथ-पैर को तोड़ दिया गया है। इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
युवक का अपहरण करने के बाद उसे मारापीटा गया है। तहरीर मिली है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पंकज त्रिपाठी, कोतवाल सलोन