{"_id":"6068ad938ebc3ee61f0597b1","slug":"police-raibaraily-news-lko5725157115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े ईंट-भट्ठे में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े ईंट-भट्ठे में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। क्षेत्र में एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे में अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही थी। शुक्रवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी।
पुलिस ने यहां से अवैध असलहे बरामद किए हैं। पुलिस पता लगा रही हैं कि कहीं तैयार किए गए अवैध असलहे पंचायत चुनाव के लिए तो नहीं बनवाए जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के राजापुर चकबीबी गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर अवैध शस्त्र फैक्टरी चलनेे की सूचना मिली थी। इस पर कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा।
इस दौरान क्षेत्र के ही मोहम्मदाबाद निवासी राघवेंद्र पटेल उर्फ राघव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान भट्ठे से 315 बोर, 12 बोर का एक-एक तमंचा, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे, एक अर्द्धनिर्मित रिवॉल्वर के अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध शस्त्र बनाने का काम करता है। एक असलहा 500 से लेकर दो हजार रुपये में बेचता है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।