फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

गदागंज थाने पहुंचे एएसपी, शस्त्र चलाने में फेल हो गए कई पुलिसकर्मी

Sun, 21 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
police
निरीक्षण के दौरान शस्त्र देखते एएसपी। - फोटो : RAIBARAILY
गदागंज (रायबरेली)। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार को गदागंज थाने का निरीक्षण किया तो वहां पर खामियां मिलीं। इस पर एएसपी का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने थानेदार को चेतावनी देते हुए व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा। कई पुलिस कर्मी शस्त्र चलाने में फेल हो गए। इस पर एएसपी ने कहा कि पुलिस लाइंस जाओ और शस्त्र चलाने की ट्रेनिंग फिर लो।
विज्ञापन

अचानक एएसपी पहुंचे तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। थाना परिसर में निर्माणाधीन विवेचना कक्ष का निर्माण मानक के तहत नहीं पाया गया। निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी मिली। इस पर एएसपी ने ठेकेदार को कार्य में तेजी लाते हुए मानक का ध्यान रखते हुए काम कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

लावारिस गाड़ियाें की जानकारी ली और उनकी नीलामी कराने के निर्देश दिए। महिला बंदी बैरक का निरीक्षण किया, जहां पर महिला बंदी कोई स्टोर रूम बनाए जाने पर आपत्ति जताई और तत्काल खाली करने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क में आने वाली शिकायतों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतकर्ता से उनकी शिकायत के निस्तारण के संबंध में फोन से फीडबैक भी लिया। इस मौके पर थानेदार हरिशंकर प्रजापति समेत अन्य पुुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed