फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

30 सिपाहियों को डॉयल 112 से मुक्ति, 87 को तैनाती मिली

Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। लंबे समय से डॉयल 112 में काम कर रहे 30 पुलिस कर्मियों को थानों में तैनाती देने के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं अलग-अलग थानों में काम कर रहे 30 सिपाहियों को डॉयल 112 में तैनात किया गया है। 87 सिपाहियों को पुलिस लाइन से जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है। 10 पुलिसकर्मियों के थाने बदले गए हैं।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने डॉयल 112 से 30 सिपाहियों को हटाकर थाने में तैनाती देने के लिए पुलिस लाइन भेज दिया है। इसके अलावा थानों में तैनात 30 सिपाहियों को डॉयल 112 भेजा गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात रहे 87 सिपाहियों को थानों में भेजा गया है। कई थानों में सिपाहियों की कमी को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनाती दी गई है। समय पूरा करने वाले 10 सिपाहियों को दूसरे थाने में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

राघवेंद्र चतुर्वेदी बने लालगंज के नए सीओ
एसपी श्लोक कुमार ने तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए है। उन्होंने महराजगंज के सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी को अब लालगंज का सीओ बनाया है। लालगंज में अब तक तैनात रहे सीओ इंद्रपाल सिंह को सलोन और सलोन में अब तक सीओ रहे रामकिशोर सिंह को महराजगंज का नया सीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed