{"_id":"6159e19a8ebc3e1ab542b33a","slug":"police-patrolling-increased-on-the-border-raibaraily-news-lko5984620192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर बढ़ाई गई पुलिस गश्त, संदिग्धों की हो रही चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर बढ़ाई गई पुलिस गश्त, संदिग्धों की हो रही चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। खीरी जिले में हुए बवाल में किसानों की मौत की घटना को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पड़ोसी जनपदों से जुड़े बार्डरों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
बार्डर से जिले में प्रवेश करने वाले संदिग्ध लोगों की चेकिंग कराई जा रही है। सीओ व थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क कर दिया गया है।
खीरी जनपद में घटना के बाद पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सभी थानेदारों को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
खासकर एसपी ने थानेदारों से बार्डर पर चेकिंग करने के लिए कहा। ऊंचाहार, सलोन, डलमऊ समेत अन्य थानों की पुलिस ने आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की चेकिंग की। साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली।
शहर में भी चेकिंग कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खीरी की घटना के बाद जिले में सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। बार्डर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। आने जाने वाले लोगों की चेकिंग कराई जा रही है।