{"_id":"6134e0f38ebc3eb6263073e0","slug":"pm-modi-devlope-anganbadi-centre-smriti-irani-raibaraily-news-lko594180938","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार में बदली आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर : स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार में बदली आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर : स्मृति ईरानी
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस में स्टाल का जायजा लेती केंद्रीय मंत्री।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि कुपोषण को दूर भगाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक सहयोग रहा है। कुपोषण की गंभीर से समस्या से राष्ट्र संघर्ष करता रहा।
आंगनबाड़ी स्थापित करने का निर्णय 1970 के दशक में था, लेकिन सत्य है कि धरातल पर आंगनबाड़ी केंद्रों में चाहे शौचालय हो या बिजली की व्यवस्था हो। बच्चों की हाइट व वजन मापने का काम। जब देश में मोदी की सरकार बनी, तब यह व्यवस्थाएं केंद्रों पर हो सकीं।
उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले शुरू हुई मातृ वंदना योजना के तहत केवल अमेठी में ही मोदी सरकार ने 40 हजार गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे 14 करोड़ रुपये भेजने का काम किया। वह रविवार को पीएचसी जायस में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के शुभारंभ मौके पर बोल रहीं थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर कोई एक परिवार कुपोषित हो तो मेरा यह सौभाग्य होगा कि मैं उसे गोद लेकर उसकी अच्छी परवरिश करूं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने डीएम अमेठी अरुण कुमार से जिले के हर आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण वाटिका के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे डीएम ने मंजूरी दे दी।
इससे पहले अमेठी सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अस्पताल में लगाए गए कोविड हेल्प डेस्क, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना रजिस्ट्रेशन, परिवार नियोजन डेस्क, पोषण स्टालों का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में मौजूद गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी भेंट की। इस मौके पर तिलोई विधायक मयंकेश्वरशरण सिंह, पालिकाध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एसडीएम तिलोई सुनील कुमार सिंह, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचपी यादव मौजूद रहे। उधर, सिंचाई विभाग के डाक बंगले के सामने सांसद स्मृति ईरानी का पूर्व कमिश्नर व भाजपा नेता स्व. ब्रजलाल पासी के पुत्र सिद्धार्थ पासी और उनकी पत्नी रश्मि ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया।
निगोहां गांव पहुंच निर्माणाधीन टंकी का किया निरीक्षण
फुरसतगंज। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने रविवार को बहादुरपुर विकासखंड की निगोहां ग्राम पंचायत पहुंचकर निर्माणाधीन पानी की टंकी का जायजा लिया। पांच हजार की आबादी वाले निगोहां ग्राम पंचायत के लोगों ने अमेठी सांसद से खारा पानी को लेकर शिकायत की थी और पानी की टंकी बनवाए जाने की मांग की थी।
इस पर सांसद ने एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी बनाने की स्वीकृति दी थी। इस दौरान दिव्यांग योगेंद्र कुमार अवस्थी ने सांसद से ट्राई साइकिल की मांग की। सांसद ने दो घंटे के अंदर डीएम से दिव्यांग को ट्राई साइकिल देने के लिए कहा। ग्रामीणों ने कोटेदार को राशन कम देने की शिकायत की। इस पर सांसद ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
सांसद का इंतजार करता रहा दुकानदार
नहर कोठी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रामनरेश साहू उर्फ मोदी को मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गोस्वामी द्वारा यह जानकारी दी गई कि अमेठी सांसद आपसे मिलने आ रही हैं। आप अपनी दुकान पर रहिएगा। मंडल अध्यक्ष की बात सुनकर रामनरेश साहू ने अपनी दुकान को सजाकर सांसद का किया इंतजार किया, लेकिन सांसद निगोहा गांव से ही तिलोई की तरफ लौट गई। इससे दुकानदार को निराशा हाथ लगी।