फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Plenty of BP and diabetes patients in the fair

मेले में बीपी और डायबिटीज के मरीजों की भरमार

Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Plenty of BP and diabetes patients in the fair
रायबरेली में सोमवार को बेलाभेला सीएचसी में आयोजित मेले में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराते सीए - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सीएचसी बेलाभेला, ऊंचाहार और बछरावां में सोमवार को विशेष स्वास्थ्य मेले में हर तरह के रोगियों की भीड़ उमड़ी। कोई ब्लड प्रेशर तो कोई डायबिटीज और महिला रोग से परेशान था। इन मरीजों की भरमार रही। मेले में लगभग 1497 मरीजों की सेहत जांची गई। बेलाभेला में छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व छह बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। ऊंचाहार में 13 दिव्यांगों की की भी जांच की गई। कैंप में क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग की ओर से मरीजों की जांच की गई। मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

बेलाभेला सीएचसी में सदर विधायक के प्रतिनिधि मुशीर अहमद, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव व सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मेले का शुभारंभ कराने के साथ ही कई कार्यक्रम संपन्न कराए। मेले में परिवार नियोजन, आरबीएसके, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए। मेले में करीब 367 मरीजों का इलाज किया गया। सीएमओ ने कहा कि मेले के माध्यम से जहां लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं, वहीं लोगों को सेहतमंद बनने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अरुण कुमार कुरील, सीडीपीओ राही सुरेंद्र कुमार, बीईओ बृजलाल वर्मा, एचईओ डॉ. एसके पांडेय, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डीएस अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

13 दिव्यांगों के स्वास्थ्य का परीक्षण
ऊंचाहार। सीएचसी में लगाए गए स्वास्थ्य मेले में हर तरह के मरीज आए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मेले में 513 लोग आए, जिनका सर्जन डॉ. महमूद अख़्तर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि चौरसिया, डॉ. स्वदेश, आयुष विभाग की डॉ. प्रमिला ने परीक्षण किया। मेले में 13 दिव्यांगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने मेले का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तरह के रोगी इलाज कराने आए
बछरावां। सीएचसी में विशेष स्वास्थ्य मेले में 10 विभागों के स्टाल लगाए गए। इसमें हर तरह के मरीज बड़ी संख्या में आए। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज समेत महिला संबंधी रोगी काफी संख्या में आए। डॉ. प्रभात मिश्रा, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. हुमा कौशर, डॉ. पारूल, डॉ. गणनायक पांडेय ने मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले में 600 से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण कर दवाएं वितरित की गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि आम जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें एक ही जगह सारी सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं। क्षेत्र के कन्नावां निवासी विवेक शुक्ला सांस की बीमारी का इलाज, इचौली गांव निवासी पिंटू आंखों का इलाज कराने आए थे। गुलाब खेड़ा मजरे जीगों के योगेंद्र प्रताप सिंह, पटेल नगर की सरोज देवी बुखार की दवा लेने आए थे।
बछरावां सीएचसी में आए रोगी
बीमारी रोगियों की संख्या
बुखार 97
डायरिया 34
नेत्र 32
स्किन 28
सांस 22
एक्सरे के लिए 14
डायबिटीज 101
खून की जांच 126
ब्लड प्रेशर 101
शरीर दर्द 51
महिला रोगी 151
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed